विकसित भारत का पथ, अंत्योदय की भावना से ही प्रशस्त होगा - विधायक माहेश्वरी

विकसित भारत का पथ, अंत्योदय की भावना से ही प्रशस्त होगा - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद  विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय का जो मार्ग दर्शायावही भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली की आधारशिला है। उनका जीवन राष्ट्रहित और समाज के अंतिम जन की सेवा के लिए समर्पित रहा।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत के इस संकल्प की सिद्धि अंत्योदय से सर्वोदय के मार्ग से ही प्राप्त होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू