पूर्व मुख्यमंत्री सिंधिया एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनिया ने की दीप्ति किरण माहेश्वरी से भेंट
शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
पूर्व मुख्यमंत्री सिंधिया एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.पूनिया ने की दीप्ति किरण माहेश्वरी से भेंट
शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
राजसमंद। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया शुक्रवार को राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के उदयपुर स्थित आवास पर पहुंचे तथा हाल ही में हुई वाहन दुर्घटना के उपरांत उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
दोनों वरिष्ठ नेताओं ने विधायक दीप्ति माहेश्वरी के उपचार की प्रगति एवं स्वास्थ्य लाभ के संबंध में चिकित्सकीय विवरण जाना और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने विधायक दीप्ति माहेश्वरी के परिजनों से भी सौहार्दपूर्ण भेंट कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर चर्चा की एवं उनकी हिम्मत बढ़ाई।
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का स्नेहपूर्ण उपस्थिति, मंगलकामनाओं तथा आत्मीय व्यवहार के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें