प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संचार क्रांति का नया युग - विधायक माहेश्वरी
ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संचार क्रांति का नया युग - विधायक माहेश्वरी
ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम
राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में संचार क्रांति के नए युग का सूत्रपात हुआ है। देश में चौथी, पाँचवीं और छठी पीढ़ी की मोबाइल संचार तकनीक का स्वदेशीकरण कर तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है।
उन्होंने बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा पूर्णतया स्वदेशी तकनीक पर आधारित 97,500 मोबाइल 4G टावरों का एक साथ उद्घाटन हमारी तकनीकी क्षमता और नवाचार की शक्ति को दर्शाता है। इसी क्रम में शनिवार को राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के गोगाथला में बीएसएनएल के 4G टावर का लोकार्पण किया गया।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान के 42,343 गांव उच्च गति की मोबाइल सेवा से जुड़ चुके हैं और शेष बचे 3,700 गांवों को भी शीघ्र मोबाइल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। साथ ही, परियोजना के अंतर्गत राजस्थान की 9,000 ग्राम पंचायतों को उच्च गति की ब्रॉडबैंड सेवा से जोड़ा गया है। इस वर्ष के अंत तक सभी ग्राम पंचायतों में यह सुविधा उपलब्ध होगी।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र और राजस्थान की भाजपा सरकार डिजिटल तकनीक के माध्यम से ग्रामीण सशक्तिकरण का नया इतिहास रच रही है। यह पहल ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को सशक्त बनाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें