भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने विधायक माहेश्वरी के स्वास्थ्य की ली जानकारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने विधायक माहेश्वरी के स्वास्थ्य की ली जानकारी

राजसमंद । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के निवास पर पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी। उन्होंने हाल ही में हुई वाहन दुर्घटना की परिस्थितियों, उपचार की स्थिति तथा स्वास्थ्य प्रगति के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए शीघ्र ही जनसेवा कार्यों में सक्रिय होने की आशा व्यक्त की।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधायक चंद्रभान आक्या, विधायक फूल सिंह मीणा, शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, प्रदेश संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमोद सामर, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, उदयपुर देहात प्रभारी इंद्रमल सेठिया, संभाग मीडिया सह प्रभारी सुधीर जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीख, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोटूलाल सुथार, तुषार मेहता, राजसमंद जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष  चंद्रशेखर बागोरा, जिला कोषाध्यक्ष मनोज पारीख तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्नेह और समर्थन हेतु हार्दिक आभार प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी