''मन की बात'' स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और सेवा भावना के संकल्प को बना रही है सशक्त - विधायक माहेश्वरी

'वोकल फॉर लोकल'' का संदेश विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि का कर रहा है मार्ग प्रशस्त 

''मन की बात'' स्वदेशीआत्मनिर्भरता और सेवा भावना के संकल्प को बना रही है सशक्त - विधायक माहेश्वरी

''वोकल फॉर लोकल'' का संदेश विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि का कर रहा है मार्ग प्रशस्त 

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात''  का  कार्यक्रम देशवासियों की भावनाओं और उपलब्धियों को साझा करने का एक सशक्त मंच है। प्रधानमंत्री ने स्वदेशी के मंत्र और आत्मनिर्भरता को नए भारत के निर्माण की आधारशिला बताया है।


विधायक माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ''वोकल फॉर लोकल'' का संदेश विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। उन्होंने अपील की कि दशहरादीपावली और छठ पूजा जैसे पर्वों पर देश में निर्मित वस्तुओं व स्थानीय उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के उत्सव को और सशक्त बनाएं।


विधायक  माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारियों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और रूपा  के द्वारा सेलबोट से ‘नाविका सागर परिक्रमा’ के तहत प्वाइंट नीमो तक की साहसिक यात्रा पूर्ण करने का उल्लेख करने को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह बेटियों को बड़े सपने देखनेचुनौतियों को स्वीकारने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण और युवा शक्ति के कौशल संवर्धन के लिए अनेक योजनाएं लागू कर एक सशक्त वातावरण निर्मित किया है।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि संघ की सौ वर्ष की यात्रा गुलामी से आत्मसम्मान की ओर बढ़ते राष्ट्र की गाथा है। गुरुजी गोलवलकर का भाव वाक्य “यह मेरा नहींयह देश का है” संघ के सेवाव्रती कार्यकर्ताओं की बलिदान और सेवा की प्रेरणा रहा है। आज संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू