युवा शक्ति राष्ट्रवाद की आधारशिला- विधायक माहेश्वरी
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ऐतिहासिक जीत
युवा शक्ति राष्ट्रवाद की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ऐतिहासिक जीत
राजसमन्द।विधायक राजसमन्द दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ऐतिहासिक विजय ने पुनः सिद्ध कर दिया है कि देश का युवा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ सशक्त रूप से खड़ा है। यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्र की नवचेतना, विकास और अखंडता के प्रति युवाशक्ति दृढ़ संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि भारत का युवा किसी भी विघटनकारी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगा और संविधान, लोकतंत्र एवं राष्ट्रीय एकता की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहेगा। राहुल गांधी द्वारा युवाओं को भड़काने और देश में अस्थिरता उत्पन्न करने का प्रयास घोर निंदनीय है। विपक्ष बार-बार चुनाव आयोग अथवा अन्य बहानों के माध्यम से देश को विभाजित करने की कोशिश करता है, किंतु भारत की सजग युवाशक्ति कभी उनका साथ नहीं देगी।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस का तथाकथित शहजादा भारत विरोधी ताकतों और शहरी नक्सलियों का प्रवक्ता बन चुका है। “संविधान बचाओ” के नाम पर कांग्रेस वास्तव में देश के जिहादीकरण और नए विभाजन की दिशा में कार्य कर रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी का समूचा अभियान अब ‘घुसपैठिया बचाओ अभियान’ में बदल गया है। किंतु भारतीय युवाशक्ति राष्ट्र की अखंडता और सुरक्षा के साथ डटकर खड़ी है और किसी भी विभाजनकारी राजनीति को कभी सफल नहीं होने देगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें