खारी फीडर परियोजना बनेगी राजसमंद की जीवनरेखा - विधायक माहेश्वरी

पेयजल, सिंचाई और पर्यटन विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम 

खारी फीडर परियोजना बनेगी राजसमंद की जीवनरेखा - विधायक माहेश्वरी

पेयजल, सिंचाई और पर्यटन विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम 

राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने खारी फीडर क्षमता संवर्धन परियोजना के शिलान्यास हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना से राजसमंद झील में नियमित जल आवक सुनिश्चित होगी, जिससे क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बताया कि 121 करोड़ रुपये की इस परियोजना से खारी फीडर से जल अपवर्तन की मात्रा 285 लाख घन मीटर से बढ़कर 570 लाख घन मीटर हो जाएगी। राजसमंद झील की कुल क्षमता 1072 लाख घन मीटर है। योजना के अंतर्गत खारी फीडर की चौड़ाई 4.60 मीटर से बढ़ाकर 7.40 मीटर तथा प्रवाह क्षमता 400 क्यूसेक से बढ़ाकर 800 क्यूसेक की जाएगी।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि खारी फीडर की क्षमता बढ़ने से राजसमंद की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा, किसानों को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी और पर्यटन गतिविधियों में भी व्यापक वृद्धि होगी। यह परियोजना जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी