संविधान “राष्ट्र की आत्मा”, समानता व न्याय पर आधारित विकसित भारत का पथ प्रदर्शक - विधायक माहेश्वरी

संविधान “राष्ट्र की आत्मा”समानता व न्याय पर आधारित विकसित भारत का पथ प्रदर्शक - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी ने संविधान दिवस के अवसर पर भारत के संविधान निर्माताओं के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि हम संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद, संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा अन्य सभी महान नेताओं को सादर नमन करते हैं, जिन्होंने अद्भुत दृष्टि, ज्ञान और दूरदर्शिता के साथ भारत का संविधान तैयार किया। यह संविधान केवल कानूनी संरचना नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक अस्मिता का जीवंत आधार है। 

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय संविधान केवल विधिक संरचना ही नहींबल्कि हमारे अधिकारोंकर्तव्यों और लोकतांत्रिक अस्मिता का जीवंत प्रतीक है। यह “राष्ट्र की आत्मा” के रूप में समानतास्वतंत्रतान्याय और बंधुत्व के आदर्शों पर आधारित एक सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण का निर्देशन करता है। संविधान न केवल प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान करता हैबल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए कर्तव्यों का स्मरण भी कराता है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित करने का निर्णय ऐतिहासिक हैजिसने पूरे देश में संवैधानिक मूल्योंमर्यादाओं और नागरिक अधिकारों के प्रति जन-जागृति को प्रबल किया है। यह पहल नागरिकों को संविधान के प्रति सम्मान और दायित्वबोध के साथ राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देती है। 

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि हम सभी को संविधान की भावना को आत्मसात करराष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एक विकसितसशक्त और समावेशी भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। यही संविधान निर्माताओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू