योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आमजन सहयोग करें - विधायक माहेश्वरी
प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई
योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आमजन सहयोग करें - विधायक माहेश्वरी
प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जन-जन तक
मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का राष्ट्रगान के साथ समापन
राजसमंद। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आमजन यदि पूरा सहयोग दें, तो निश्चित रूप से योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक प्रभावी रूप से पहुँच सकेगा। यह विचार आज राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर द्वारा 26 नवंबर से गायत्री शक्तिपीठ, राजसमंद में आयोजित तीन दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने हेतु महिला, युवा, किसान और कमजोर वर्गों के सशक्तीकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस दिशा में आमजन के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि विश्व में जनसंख्या के आधार पर भारत दूसरे स्थान पर है, और इस जनसंख्या में युवाओं की सबसे बड़ी भागीदारी है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में भारत सरकार द्वारा विभिन्न कंपनियों से समझौते किए गए हैं तथा भारतीय युवा अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में नाम कमा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को सफलता के लिए कठिन परिश्रम और निरंतरता को अपनाने का संदेश दिया। तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
समारोह के प्रारंभ में केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक श्री रामेश्वर लाल मीणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में वंदे मातरम गीत, खेलो भारत नीति 2025, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, ज्ञान भारतम् मिशन, रोजगार मेला-नौकरियां-कौशल विकास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0, डिजिटल इंडिया, भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति, सर्वदा शक्तिशाली भारत का संविधान, प्रधानमंत्री गति शक्ति, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 1.0 एवं 2.0, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सहकारिता–बेहतर कल का निर्माण, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित पैनल लगाए गए। प्रदर्शनी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, डाक, महिला अधिकारिता, ग्राम विकास एवं पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला अग्रणी बैंक के स्टॉल भी लगाए गए। युवाओं व विद्यार्थियों को मनोरंजक ढंग से जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एलईडी स्क्रीन/टीवी, फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत मोशन गेम्स तथा संविधान सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था भी की गई।
%201.jpg)
%205.jpg)
%207.jpg)
%206.jpg)
%203.jpg)
%207.jpg)
%204.jpg)
%202.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें