'' भारतीय गणतंत्र एक सुनहरी यात्रा '' प्रदर्शनी युवाओं में देशभक्ति जगाने का सराहनीय प्रयास - विधायक माहेश्वरी
प्रदर्शनी के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत
'' भारतीय गणतंत्र एक सुनहरी यात्रा '' प्रदर्शनी युवाओं में देशभक्ति जगाने का सराहनीय प्रयास - विधायक माहेश्वरी
प्रदर्शनी के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत
राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने आज “भारतीय गणतंत्र: एक सुनहरी यात्रा” मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों में देशभक्ति, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। प्रदर्शनी में भारत की विकास यात्रा को अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक रूप में प्रस्तुत किया गया है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मजबूत लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा और नीति-निदेशक सिद्धांतों के आधार पर समाज के निर्धन एवं वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के सतत प्रयासों के कारण आज भारत विश्व के सामने एक आदर्श लोकतंत्र के रूप में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से मनाए जाने से देशवासियों में संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना और बढ़ी है।
उन्होंने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता (14 वर्षीय वर्ग) में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही टीम के खिलाड़ियों से भी भेंट की। इस दौरान खिलाड़ियों से संवाद कर उनका परिचय प्राप्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। प्रतियोगिता में देशभर के 33 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विधायक ने टीम के प्रशिक्षकों से प्रतियोगिता की तैयारियों और रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा की।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने प्रदर्शनी के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और राष्ट्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें