जुणदा-टपरियाखेडी संपर्क सडक़ खस्ताहाल
रास्तों पर खड्डों की भरमार, ग्रामीण हो रहे है परेशान
जुणदा-टपरियाखेडी संपर्क सडक़ खस्ताहाल
रास्तों पर खड्डों की भरमार, ग्रामीण हो रहे है परेशान
बार बार अवगत कराने के बाद भी नहीं हो रहा है समाधान
राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती जुणदा-टपरियाखेडी संपर्क सडक़ की हालत खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों व वाहनधारियों की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण चेतन शर्मा, नारायण लाल, रोशन लाल, राजेंद्र कुमार, देवीलाल, मोहनलाल, शंकर लाल, उदय राम, रतन लाल, विनोद कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि टपरिया खेड़ी चौराहा फोरलेन से जूणदा गांव तक की संपर्क सडक़ वर्तमान में इस कदर से क्षतिग्रस्त व खस्ताहाल हो चुकी है कि सडक़ में खडड़े हैं या खडडों में सडक़ का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। सडक़ पर बने हुए खडडों के कारण सबसे अधिक परेशान दो पहिया वाहन चालक हो रहे हैं, जो इन खडडों के कारण थोड़ा सा सन्तुलन चुकते ही वाहन से गिरकर घायल होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि खस्ताहाल सडक़ से वाहनों को गुजारने के दौरान वाहनों के भी क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा बना हुआ है।
इस बारे में जुणदा ग्राम पंचायत प्रशासक मिठु सिंह चौहान ने बताया कि जुणदा-टपरियाखेडी चौराहा सडक़ की हालत खराब है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत का प्रतिनिधि मण्डल शिघ्र जिला प्रशासन को समस्या से अवगत कराया जाऐगा।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें