मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के नए युग का सूत्रपात- विधायक माहेश्वरी
राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित अन्य महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की भेंट
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के नए युग का सूत्रपात- विधायक माहेश्वरी
राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित अन्य महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की भेंट
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने राजस्थान में महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कार्यों और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। विधायक ने कहा कि प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाना महिला कल्याण की दिशा में सरकार का सबसे महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी कदम है।
राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही सम्पन्न होने के पश्चात विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित अन्य महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट की। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि राजस्थान की मातृशक्ति आज विकास, सुशासन और सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे दूरदर्शी प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक सशक्त आधार प्रदान कर रहे हैं। आज नीति-निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में महिला नेतृत्व का बढ़ता प्रभाव प्रदेश के बदलते स्वरूप का प्रतीक है।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को भारत की सुरक्षा तैयारियों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह दौरा देश की रक्षा प्रणाली को अभेद्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने स्पष्ट किया कि जहां एक ओर भाजपा सरकार राष्ट्र प्रथम और नारी शक्ति के उत्थान के लिए समर्पित है, वहीं कांग्रेस केवल अपनी संकीर्ण राजनीति के चलते देश की प्रगति में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें