व्यापारिक समझौते राष्ट्रहित में ऐतिहासिक कदम ~ विधायक माहेश्वरी
विधायक जन संवाद केंद्र में जनसुनवाई
व्यापारिक समझौते राष्ट्रहित में ऐतिहासिक कदम ~ विधायक माहेश्वरी
विधायक जन संवाद केंद्र में जनसुनवाई
राजसमंद । विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने विधायक जन संवाद केंद्र में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं नगर से पधारे गणमान्य नागरिकों तथा आमजन से आत्मीय मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं एवं अभावों को ध्यानपूर्वक सुना। जन संवाद के दौरान प्राप्त प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके और प्रदेश सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए विधायक माहेश्वरी ने कहा कि अमेरिका एवं अन्य देशों के साथ हुए व्यापारिक समझौते नरेंद्र मोदी की “राष्ट्र प्रथम” कूटनीति की ऐतिहासिक सफलता हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसानों तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों के हितों की पूरी सुरक्षा करते हुए अमेरिका के साथ हुआ यह व्यापारिक समझौता भारत के औद्योगिक विकास को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा और देश में लाखों नए रोजगार सृजित होंगे।
विधायक विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने स्पष्ट किया कि इन समझौतों में हमारे किसानों की मूल ताकत रहे कृषि उत्पादों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। “हमारे लिए राष्ट्रहित और किसान हित सर्वोपरि है,” उन्होंने कहा। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों एवं लघु उद्योगों के हितों की रक्षा का जो संकल्प लिया गया था, वह इस समझौते में पूरी तरह परिलक्षित होता है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर सशक्त होकर तीसरे स्थान की ओर अग्रसर है। यह समझौता केवल व्यापारिक नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भरता का भी प्रतीक है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें