ग्राम उत्थान शिविर अंत्योदय व सुशासन को धरातल पर साकार करने का सशक्त माध्यम – विधायक माहेश्वरी

ग्राम उत्थान शिविर अंत्योदय व सुशासन को धरातल पर साकार करने का सशक्त माध्यम –विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राष्ट्रवादअंत्योदय और सुशासन भारतीय जनता पार्टी के तीन महामंत्र हैंऔर पार्टी की समस्त नीतियाँकार्यक्रम एवं अभियान इन्हीं मूल्यों पर आधारित हैं। ग्राम उत्थान शिविर अंत्योदय की भावना को साकार करने और सुशासन को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावी अभियान है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ग्राम भावा में कार्यकर्ताओंग्रामीणों एवं महिलाओं से संवाद कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ग्राम उत्थान के माध्यम से विकसित राजस्थान के संकल्प को धरातल पर उतार रही है।

उन्होंने बताया कि ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिया जा रहा हैसमस्याओं का मौके पर निस्तारण हो रहा है तथा शासन-प्रशासन की सेवाएँ सीधे ग्रामीणों तक पहुँच रही हैं। इससे किसानोंश्रमिकोंमहिलाओं और जरूरतमंद वर्गों को सशक्त बनाने में ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। ग्राम उत्थान शिविर इसी लक्ष्य की दिशा में एक समन्वित प्रयास हैंजिनसे गांव आत्मनिर्भर बन रहे हैं और सुशासन की भावना मजबूत हो रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुँचाएँताकि कोई भी व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे और ग्राम स्तर पर समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू