विशेष योग्य जनों के सामाजिक, आर्थिक और कल्याणकारी हितों के लिए समर्पित है सरकार- विधायक माहेश्वरी

विशेष योग्य जनों के सामाजिकआर्थिक और कल्याणकारी हितों के लिए समर्पित है सरकार- विधायक माहेश्वरी

राजसमन्द राजस्थान सरकार की विशेष योग्यजनों (दिव्यांगजनों) के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए राजसमन्द  विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना (40% या अधिक दिव्यांगता पर पेंशन)स्वरोजगार हेतु ऋण/अनुदानदिव्यांग छात्रवृत्तिसहायक उपकरण योजनाऔर सुखद दाम्पत्य जीवन योजना (विवाह सहायता) द्वारा सरकार विशेष योग्य जनों के हितों को सुरक्षित कर रही है ।

विधायक ने कहा कि 2026-27 के बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और दिव्यांगों के लिए राहत का प्रावधान शामिल किया गया हैजिससे दिव्यांग जनों को आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दिव्यांगजन की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के प्रति वचनबद्धता जताई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को विशेष योग्य जनों की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए निर्देश दिए गए हैं। सरकार मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना जैसी योजनाओं के तहत हजारों दिव्यांगों को निःशुल्क स्कूटी वितरित कर के उनकी सहयात्रा और स्वावलंबन मे वृद्धि भी कर रही है । दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता और ऋण अनुदान प्रदान किया जा रहा है। जिससे उन्हें अपनी आजीविका चलाने में कोई परेशानी नहीं हो रही है ।विशेष योग्यजन अपने साथ अपने परिवार जनों को भी सशक्त बना पा रहे हैं ।

विधायक ने कहा कि सही व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की पहल करते हुए फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्रों की जांच कर रही है।  सरकार ने फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्रों से मिलने वाली सरकारी नौकरियों को रोकने तथा सत्यता सुनिश्चित करने के लिए दोबारा मेडिकल जांच का निर्देश दिया है। यह कदम असली जरूरतमंदों के अधिकारों की रक्षा के लिए किया गया है जिससे सही व्यक्ति और अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति तक लाभ पहुंचे । 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू