लापस्या उमावि की उर्मिला तेली ने 94.80 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को किया गौरवान्वित

विद्यालय की दस बालिकाओं ने गार्गी पुरस्कार हेतु पात्रता हासिल की

लापस्या उमावि की उर्मिला तेली ने 94.80 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को किया गौरवान्वित

विद्यालय की दस बालिकाओं ने गार्गी पुरस्कार हेतु पात्रता हासिल की

लापस्या उमावि की चार बालिकाओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर रचा इतिहास

राजसमंद। अनवरत लक्ष्योन्मुखी प्रयास सफलता तय करते हैं। यही कर दिखाया कुंवारिया तहसील क्षैत्र के राउमावि लापस्या के विद्यार्थियों ने जहां शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अब तक के सर्वश्रेष्ठ परिणाम का कीर्तिमान रच दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र शर्मा ने बतया कि आज घोषित सीनियर सैकेंडरी परीक्षा परिणाम में लापस्या उमावि के कला संकाय में कुल 32 परीक्षार्थियों में से 27 प्रथम श्रेणी रहे। प्रथम बार 4 बालिकाओं ने 90 प्रतिशत अचिवर क्लब में प्रवेश किया। सुश्री उर्मिला तेली पुत्री गोपाल लाल तेली ने 94.80  प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस बार कुल 10 बालिकाओं ने गार्गी पुरस्कार हेतु पात्रता हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लापस्या में सीनियर सैकेंडरी परीक्षा परिणाम में पूजा प्रजापत 90 प्रतिशत, गणिता जाट 90.80 प्रतिशत, खुशी जाट 91.60 प्रतिशत तथा उर्मिला तेली 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र शर्मा ने अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम हासिल करने पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यालय में अधिकाधिक बालक बालिकाओं का प्रवेश करवा कर प्रवेशोत्सव को सफल बनाने का आव्हान किया। विद्यालय के उप प्राचार्य गोविंद लाल व्यास ने बताया कि गांव को गौरवान्वित करने वाली इन प्रतिभाओं के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। 

विधार्थियों के श्रेष्ठ परिणाम में विद्यालय के प्राचार्य केसी शर्मा, उपप्राचार्य जीएल व्यास, हिन्दी साहित्य के व्याख्याता मनीष खण्डेलवाल, इतिहास के व्याख्याता रूप लाल गाडरी, हिन्दी अनिवार्य के वरिष्ठ अध्यापिका निर्मला जोशी, उप प्राचार्य तथा भूगोल व अंग्रेजी विषयाध्यापक गोविन्द लाल व्यास व विद्यालय के समस्त स्टाफ का पुरा पुरा सहयोग रहा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू