विधानसभा में उठी मांग पर त्वरित कार्रवाई

राजसमंद में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय निर्माण को मिली गति

विधानसभा में उठी मांग पर त्वरित कार्रवाई 

राजसमंद में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय निर्माण को मिली गति

राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि राजस्थान सरकार के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के निर्माण हेतु ₹2 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई हैजिसमें प्रथम किस्त के रूप में ₹1 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के पशुपालकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

विधायक माहेश्वरी ने जानकारी दी कि उन्होंने 23 फरवरी को विधानसभा में याचिका के माध्यम से इस चिकित्सालय के भवन निर्माण को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि सदन में जनहित के मुद्दों को उठाने का सकारात्मक परिणाम सामने आया हैजो यह दर्शाता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निर्णय करती है।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए राजस्थान सरकारमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मावित्त मंत्री दिया कुमारी तथा पशुपालनडेयरी एवं गोपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनशील नीतियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता मिल रही है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के निर्माण से जिले में पशुओं के उपचारटीकाकरण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ होंगी। इससे पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा पशुपालकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगीजिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय पशुपालकों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गयाजबकि वर्तमान भाजपा सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परियोजना राजसमंद के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और क्षेत्र के पशुपालकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू