किसानों को मिलेगा उचित मूल्य और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था - विधायक माहेश्वरी

कुरज कृषि मंडी में एफसीआई गेहूं खरीद केंद्र का शुभारंभ

किसानों को मिलेगा उचित मूल्य और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था - विधायक माहेश्वरी

कुरज कृषि मंडी में एफसीआई गेहूं खरीद केंद्र का शुभारंभ

राजसमंद  राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कृषि मंडी कुरज में शनिवार को भारतीय खाद्य निगम के गेहूं खरीद केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र किसानों के लिए राहत और सम्मान का प्रतीक हैजिससे उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य सीधे सरकारी व्यवस्था से प्राप्त होगा और बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीद प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल बनाया हैजिससे भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में त्वरित और पारदर्शी रूप से हो रहा है। इससे किसानों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जहां किसानों को मंडियों में अनदेखी और बिचौलियों का शोषण झेलना पड़ता थावहीं आज भाजपा सरकार ने इस व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। वर्ष 2014 में गेहूं का समर्थन मूल्य ₹1400 प्रति क्विंटल थाजो अब बढ़कर ₹2735 प्रति क्विंटल हो गया हैजिसमें राज्य सरकार का ₹150 प्रति क्विंटल बोनस शामिल है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्रत्येक किसान परिवार को ₹6,000 वार्षिक सहायता दी जा रही है। राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में ₹3,000 अतिरिक्त प्रदान किए जा रहे हैं। देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को अब तक 22 किस्तों में ₹42.7 खरब से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्तप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना-नाम प्लेटफॉर्मनीम कोटेड यूरिया तथा किसान उत्पादक संगठन (एफपीओजैसी योजनाओं ने कृषि क्षेत्र को नई शक्ति और दिशा दी है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष छितरमल जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष उदयलाल अहीर, मंडल महामंत्री देवीलाल प्रजापत एवं अंबालाल गाडरी, पूर्व मंडल महामंत्री राजेंद्र व्यास, कुरज सरपंच प्रतिनिधि अनिल जाट, जीतावास सरपंच पूरण चौधरी, कोटड़ी सरपंच अभिषेक चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू