जन्मदिवस को जनसेवा का संकल्प दिवस बताया
विकसित राजस्थान के लक्ष्य को लेकर ‘ग्राम रथ अभियान’ का शुभारंभ
जन्मदिवस को जनसेवा का संकल्प दिवस बताया
विकसित राजस्थान के लक्ष्य को लेकर ‘ग्राम रथ अभियान’ का शुभारंभ
कुंवारिया में नीलकंठ महादेव मंदिर से अंबेडकर सर्किल तक 1.50 किमी सड़क के लिए ₹2 करोड़ एवं पीपरड़ा में आज़ाद चौक से राखेला तलाई तक 1.40 किमी सड़क के लिए ₹2 करोड़ की राशि की गई स्वीकृत
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में कहा कि उनके लिए जन्म दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प दिवस है। उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में गांव आधारित विकास की अवधारणा को मजबूती मिली है।
विधायक माहेश्वरी ने बताया कि आज से प्रारंभ हो रहा ‘ग्राम रथ अभियान’ ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के अंतर्गत 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी एलईडी वैन के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाई जाएगी, जिससे आमजन को योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त हो सकेगा और ‘विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य को नई गति मिलेगी।
राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति का उल्लेख करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि अटल पथ योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार ने आज ही दो महत्त्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है — कुंवारिया में नीलकंठ महादेव मंदिर से अंबेडकर सर्किल तक 1.50 किमी सड़क के लिए ₹2 करोड़ एवं पीपरड़ा में आज़ाद चौक से राखेला तलाई तक 1.40 किमी सड़क के लिए ₹2 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष मोही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पावर हाउस तक 1.20 किमी सड़क के लिए ₹1.09 करोड़ तथा केलवा चौपाटी से ग्राम पंचायत भवन तक 2 किमी सड़क के लिए ₹3.15 करोड़ की स्वीकृति दी गई थी। इन सभी कार्यों का निर्माण प्रगति पर है और शीघ्र ही पूर्ण होगा।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें