युवा शक्ति के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ श्रीमाली ब्राह्मण समाज नाथद्वारा का वार्षिक अधिवेशन
श्रीमाली ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
युवा शक्ति के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ श्रीमाली ब्राह्मण समाज नाथद्वारा का वार्षिक अधिवेशन
श्रीमाली ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
नाथद्वारा। श्रीमाली ब्राह्मण समाज नाथद्वारा का वार्षिक अधिवेशन युवा संगठन के तत्वावधान में सुखाड़िया नगर स्थित समाज भवन में आयोजित किया गया। अधिवेशन में समाज के विकास, शिक्षा, युवा सहभागिता एवं भावी योजनाओं पर व्यापक चर्चा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ नन्ही बालिकाओं द्वारा गणपति वंदना एवं चंद्रेश श्रीमाली के भजन प्रस्तुतीकरण से हुआ। एडवोकेट योगेश श्रीमाली ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का अभिनंदन किया।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि पूर्व यूआईटी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, उदयपुर तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के कॉ-चेयरमेन सुरेश श्रीमाली, भीलवाड़ा थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नारायण त्रिवेदी, समाज अध्यक्ष गुलाब शंकर दुर्गावत, महाराणा प्रताप संग्रहालय हल्दीघाटी के निदेशक भूपेन्द्र श्रीमाली, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन चित्तौड़गढ़ सावन श्रीमाली एवं अरविन्द श्रीमाली उपस्थित रहे।
समाज के सचिव अशोक श्रीमाली ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए समाज की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महेश जोशी एवं ललित प्रकाश श्रीमाली ने किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में समाज अध्यक्ष गुलाब शंकर दुर्गावत ने युवा संगठन द्वारा पहली बार आयोजित की गई रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं ने सामाजिक क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम बना है।
दुर्गावत ने भविष्य में भी युवाओं की इसी प्रकार सक्रिय भागीदारी बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति और संगठन की मजबूती में युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
उन्होंने युवाओं से सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
अधिवेशन में नर्सरी से स्नातक स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम गौरवान्वित करने वाले प्रतिभावानों का सम्मान एवं पारितोषिक वितरण किया गया।
साथ ही युवा संगठन द्वारा आयोजित प्रथम रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सहयोगियों का भी अभिनंदन किया गया।
बैठक में समाज भवन को सभी आधुनिक एवं आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुख्य अतिथि रवीन्द्र श्रीमाली एवं सुरेश श्रीमाली ने नाथद्वारा समाज के विकास कार्यों में भविष्य में हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
अधिवेशन में समाज के पदाधिकारी दुर्गाशंकर, दयाशंकर, पुरुषोत्तम, पृथ्वीराज, रामचन्द्र, जियालाल, नर्बदाशंकर, सुभाषचन्द्र, श्यामसुंदर, मदन त्रिवेदी, मथुरालाल, युवा संगठन अध्यक्ष पूरण प्रकाश, महिला अध्यक्ष गिरिजा देवी, कपिल, मुकेश, नितिन, हितेश, गिर्राज सहित नाथद्वारा एवं बागोल क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।











टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें