यह दशक भारत के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का है दशक - विधायक माहेश्वरी

मोदी सरकार के12 वर्ष सुरक्षासुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय

यह दशक भारत के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का है दशक - विधायक माहेश्वरी


 मोदी सरकार के 12 वर्ष सुरक्षासुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय


राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह आधुनिक भारत के इतिहास का “स्वर्णिम कालखंड” है। उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 से प्रारंभ हुए इस नये युग में भारत ने सुरक्षा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। निर्णायक नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और जनहित आधारित नीतियों के कारण आज भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 के निरसनतीन तलाक पर रोकजीएसटी के सुदृढ़ीकरण और डिजिटल भुगतान व्यवस्था के विस्तार जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की शासन व्यवस्था को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध कठोर नीतिसीमाओं के सुदृढ़ीकरण और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण से देश की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा मजबूत हुई है। आज भारत वैश्विक मंचों पर आत्मविश्वास और निर्णायक क्षमता के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजनाउज्ज्वला योजनाआयुष्मान भारतस्वच्छ भारत मिशनजल जीवन मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। मुद्रा योजनास्टार्टअप इंडियास्किल इंडिया और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी पहलों ने युवाओंकिसानों और छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाया है। डीबीटी के माध्यम से पारदर्शी लाभ हस्तांतरण ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय देश में तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और नीतिगत पक्षाघात का वातावरण था, जबकि मोदी सरकार ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर विकास और सुशासन की राजनीति को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में जनता का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था और भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति और अधिक प्रगाढ़ हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी