मुरड़ा में महिलाओं ने निकाली कलश की शोभायात्रा, पीपल की हुई पूजा
कार्यक्रम में जल सरक्षण का दिया संदेश
मुरड़ा में महिलाओं ने निकाली कलश की शोभायात्रा, पीपल की हुई पूजा
वंदे गंगा अभियान का शुभारंभ
कार्यक्रम में जल सरक्षण का दिया संदेश
राजसमंद। समीपवर्ती झौर ग्राम पंचायत के मुरडा गांव में राज्य सरकार द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत वंदे गंगा कार्यक्रम के तहत गांव की महिलाओं ने सामुहिक रूप से कलश की शोभायात्रा निकाली गई तथा पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना करके पर्यावरण सरक्षण व जल सरक्षण का संदेश दिया गया।
आयोजित कार्यक्रम के तहत मुरडा गांव की समस्त महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। गांव के सर्किल से प्रारभ कलश यात्रा राणा पूंजा सर्कल, ग्राम के महादेव मंदिर, चारभुजा नाथ मंदिर, बालाजी महाराज का मंदिर, मातेश्वरी चामुंडा माई के मंदिर परिसर से होते हुए उन्हें पुन: मुरडा के धर्म तालाब की पाल पर पहुची।
कलश यात्रा में शामील महिलाओं ने कलश के जल को पीपल के पेड को अर्पित किया गया। उपस्थित विशाल जन समुदाय ने पीपल की पूजा अर्चना करके क्षेत्र में सुख शांति, खुशहाली, प्रयाप्त वर्षा, अच्छी फसल की पेदावार प्राप्त हो इसकी कामना की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न लोकगीतों की प्रभावी प्रस्तुतियों के द्वारा कार्यक्रम को और भी अधिक आकर्षण का केन्द्र बना दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा जल सरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को जनकल्याण की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में झौर ग्राम पंचायत प्रशासक दुर्गा कंवर चौहान, उपसरपंच शिवचरण सिंह चौहान, वार्ड पंच टीना शर्मा, लहरी गाडरी, संजय शर्मा, रतनलाल गाडरी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी देवीलाल गुर्जर, सहायक सचिव रतनलाल जाट आदि काफी सख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें