स्वर्गीय किरण माहेश्वरी के विचारों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है “राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद”

31 मई को होगा राजस्थान का सबसे विराट प्रतिभा सम्मान समारोह

स्वर्गीय किरण माहेश्वरी के विचारों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है “राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद”

31 मई को होगा राजस्थान का सबसे विराट प्रतिभा सम्मान समारोह

राजसमंद। राजस्थान की पूर्व कैबिनेट मंत्रीउदयपुर-राजसमंद की पूर्व सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन कर चुकी स्वर्गीय किरण माहेश्वरी आज भी राजसमंद की जनभावनाओं में जीवंत हैं। एक कुशल प्रशासकसंवेदनशील जनप्रतिनिधि एवं विकास के लिए समर्पित कर्मयोगी के रूप में उन्होंने अपने सम्पूर्ण सार्वजनिक जीवन को जनसेवा के लिए समर्पित किया। राजसमंद जिले का प्रत्येक परिवार उन्हें अपनी बेटी मानकर सम्मान एवं स्नेह देता था।



किरण माहेश्वरी स्मृति मंच का गठन

स्वर्गीय किरण माहेश्वरी के विचारोंसेवा भावना एवं जनसमर्पित कार्यशैली को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से “किरण माहेश्वरी स्मृति मंच” की स्थापना की गई। विगत पाँच वर्षों में मंच द्वारा शिक्षासामाजिक चेतनापर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। मंच निरंतर युवाओंविद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है।



शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी पहल

स्वर्गीय किरण माहेश्वरी सदैव शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानती थीं। उनके इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए “राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद” प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत की गई। यह आयोजन आज राजस्थान का सबसे विराट प्रतिभा सम्मान समारोह बन चुका है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को “किरण माहेश्वरी उत्कृष्टता सम्मान” प्रदान किया जाता है। वर्ष 2022 में प्रथम आयोजन में 360 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। वर्ष 2023 के द्वितीय संस्करण में 640 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गयाजबकि तृतीय संस्करण में 1540 विद्यार्थियों को सम्मान प्राप्त हुआ। वर्ष 2025 में 1250 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा वर्ष 2026 के लिए अब तक लगभग 1500 विद्यार्थियों का पंजीयन हो चुका है।

समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का वातावरण

यह आयोजन केवल प्रतिभाओं का सम्मान नहींबल्कि शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण का एक व्यापक सामाजिक अभियान बन चुका है। इससे विद्यार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा बढ़ी है तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम अभिभावकों एवं समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विश्वास को भी सुदृढ़ कर रहा है।

31 मई को होगा भव्य आयोजन

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद” समारोह रविवार, 31 मई 2026 को राजनगर स्थित भिक्षु निलयम में अपराह्न 4:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष समारोह में राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

पूर्व वर्षों में भी इस आयोजन को प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दकराजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त हुआ है।



विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी का आग्रह

राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि स्वर्गीय किरण माहेश्वरी का सम्पूर्ण जीवन जनसेवाविकास एवं शिक्षा को समर्पित रहा। “राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद” उनके सपनों को साकार करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज एवं राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य निर्मित हो सकता है। प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियोंअभिभावकों एवं नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहींबल्कि राजसमंद की नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का उत्सव है।

जो दीप किरण बन जलते हैंवे बुझकर भी मरते कब हैं,

वे जन मन की चेतन धारा बन, युगों-युगों तक बहते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू