जोधपुरा के प्रगतिशील किसान श्रवण जाट को किया सम्मानित
भाजपा कार्यालय राजसमंद में किसान सम्मेलन का आयोजन
जोधपुरा के प्रगतिशील किसान श्रवण जाट को किया सम्मानित
भाजपा कार्यालय राजसमंद में किसान सम्मेलन का आयोजन
राजसमंद। जिला मुख्यालय पर स्थित भाजपा कार्यालय राजसमंद में बुधवार को आयोजित किसान सम्मेलन में फियावडी ग्राम पंचायत के जोधपुरा निवासी प्रगतिशील किसान श्रवण जाट पिता भंवर लाल को कृषि के क्षैत्र में नवाचार व श्रेष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में युवा प्रगतिशील किसान श्रवण जाट के द्वारा कम पानी में अच्छी फसल की पेदावार प्राप्त करने, कृषि कार्य में विभिन्न आधुनिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए कृषि के कार्यो में नवाचार व श्रेष्ठ कृषि कार्य करने, पोली हाउस में बुंद-बुंद सिचाई के माध्यम से विभिन्न प्रकार के फल, सब्जी आदि नगद फसल को प्राप्त करके अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का विषय बनने पर किसान सम्मेलन में सम्मानिक किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, निवर्तमान जिला प्रमुख रतनी देवी चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, उपाध्यक्ष माधव चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री जीवन चौधरी, जिला अध्यक्ष मोती सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, मंडल महामंत्री पवन सोनी, सुरेश रैगर, किशन लाल खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें