वैदिक संस्कार शिविर में विद्यार्थियों को वितरित की गई श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित 160 पुस्तकें
10 दिवसीय वैदिक संस्कार शिविर का समापन 15 जून को
वैदिक संस्कार शिविर में विद्यार्थियों को वितरित की गई श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित 160 पुस्तकें
ब्रह्मऋषि गुरुकुल आश्रम परिवार, मोलेला द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वैदिक संस्कार शिविर में वितरित की पुस्तकें
10 दिवसीय वैदिक संस्कार शिविर का समापन 15 जून को
राजसमंद । ब्रह्मऋषि गुरुकुल आश्रम परिवार, मोलेला द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वैदिक संस्कार शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास के उद्देश्य से एक पहल की गई। शिविर में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं पर आधारित प्रेरणादायक पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के विद्यार्थियों को कुल 160 पुस्तकें भेंट की गईं।
पुस्तक वितरण कार्यक्रम भक्तिवृक्ष संगठन, ग्रेटर नोएडा के प्रवक्ता विकास , संगठन की ऊर्जावान नेत्री जिज्ञासा तथा डॉ. इंदु शर्मा के प्रयासों से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संगठन से जुड़े अधिवक्ता योगेश श्रीमाली नाथद्वारा ने आश्रम पहुंचकर विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कीं तथा इस सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
आयोजकों ने बताया कि इन पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन, उनके उपदेशों एवं दिव्य लीलाओं से परिचित कराया जाएगा, जिससे उनमें नैतिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास हो सके।
विद्यार्थियों ने पुस्तकें प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें अपने जीवन का मार्गदर्शक बनाने का संकल्प लिया।
गौरतलब है कि ब्रह्मऋषि गुरुकुल आश्रम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वैदिक संस्कार शिविर में भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान, योग, यज्ञ तथा चरित्र निर्माण से संबंधित शिक्षाएं प्रदान की जाती हैं।
आश्रम के संस्थापक ओम प्रकाश , उनके परिवार तथा जमना लाल द्वारा गुरुकुल की समस्त व्यवस्थाओं का समर्पित भाव से संचालन किया जाता है। शिविर का समापन 15 जून को होगा।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें