बैठक में हर बूथ को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

भाजपा मीरा मंडल की बैठक का आयोजन

बैठक में हर बूथ को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

भाजपा मीरा मंडल की बैठक का आयोजन

राजसमंद। भाजपा मीरा मंडल की बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई।


बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


उन्होंने पंचायती राज चुनाव में हर बूथ को मजबूत करने तथा भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


जिला अध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो लक्ष्य आसानी से प्राप्त होगा। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख को सक्रिय होकर संगठन का कार्य करने तथा सरकार की योजनाओं को सीधे आम जनता को लाभान्वित करने में सहयोग करने का आह्वान किया।


भाजपा मीरा मंडल राजसमंद की बैठक में जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, मंडल प्रभारी संदीप श्रीमाली, मंडल उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, महामंत्री कालू सिंह राठौड़, लालू राम पुरबिया , महेश आचार्य, सुरेश चौधरी, गिरिराज पालीवाल, पवन सोनी, किशनलाल खंडेलवाल, पूर्व सरपंच प्रहलाद सिंह चारण,  किशन लाल तेली आदि कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी