सच्चा प्रेम हो तो, प्रभु स्वयं आयेंगे - पंडित बागोरा
साईं विहार में हुआ नानी बाई का मायरा कथा का भव्य आयोजन
सच्चा प्रेम हो तो, प्रभु स्वयं आयेंगे - पंडित बागोरा
नानी बाई का मायरा है, अगाध भक्ति का सबसे बड़ा प्रसंग
साईं विहार में हुआ नानी बाई का मायरा कथा का भव्य आयोजन
राजसमंद । कांकरोली शहर के नवीन कॉलोनी साईं विहार में तीन दिवसीय ओंकारेश्वर महादेव मंदिर ध्वजा महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत नानी बाई का मायरा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
नानी बाई का मायरा आयोजन के द्वितीय दिवस व्यास पीठ से कथा व्यास पंडित युगल किशोर बागोरा ने कहा कि प्रभु से सच्चा प्रेम हो तो भगवान स्वयं भक्त के द्वार आते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन युग में नानी बाई की कृष्ण भक्ति ओर नरसी जी का सत्संग प्रेम ईश्वर भक्ति के पावन प्रतिफल का सर्वश्रेष्ठ प्रसंग है। जहा सत्संग ओर भक्ति से तीन जन्मों के पाप नष्ट होते हैं वहीं हर संकट में ईश्वर स्वयं किसी भी माध्यम से भक्त के संकट हरते है।
इससे पूर्व पोथी ओर लालन जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन गुरुदेव 1008 श्री चेतननाथ जी बनाई आश्रम के सानिध्य में किया गया।
कथा में युगल जी बागोरा के साथ मंच संयोजक चंद्रशेखर बागोरा जग्गू काका के निर्देशन में लक्ष्मीनारायण बागोरा, रमेश बागोरा, मुरली बागोरा, मुकेश बागोरा ने प्रसंग वार एक से बढ़ एक भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। महिलाओं पुरुषों ने बाल कृष्ण हिया जोशी के साथ नृत्य के खूब आनंद लिए।
कथा के दौरान कथा व्यास डॉ मीना शर्मा भी उपस्थित हुए ओर मायरे का महत्त्व बताते हुए आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व कॉलोनी वासियों ने ढोल नगाड़ों ओर डीजे की धुन पर संत जन ओर मेहमानों का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सोहनलाल श्रीमाली, बालकृष्ण आचार्य, देवीलाल पालीवाल, राजेश जोशी, भगवानलाल बागोरा, अध्यक्ष बृजलाल कुमावत, उपाध्यक्ष पुरनसिह शेखावत, मंत्री विनोद आचार्य, कार्यक्रम संयोजक मंडल मनोज गौरवा, हिमांशु कुमावत, जगदीश साहू, मनोज सुथार, जयंत, सोहनलाल, दाऊलाल ईत्यादि के नेतृत्व में कॉलोनी के सैकड़ों परिजन उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें