मन की बात' जनभागीदारी और सामाजिक सुरक्षा का सशक्त माध्यम - विधायक माहेश्वरी

मन की बातजनभागीदारी और सामाजिक सुरक्षा का सशक्त माध्यम - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बातकार्यक्रम देश की जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देनेनागरिकों को राष्ट्र की उपलब्धियों से जोड़ने तथा विकसित भारत के संकल्प के प्रति जनप्रतिबद्धता मजबूत करने का प्रभावी मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोकतंत्र में जनभागीदारी को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

विधायक माहेश्वरी ने बताया कि 'मन की बातके 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की उल्लेखनीय सफलता का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 58 करोड़ से अधिक लोगजिनमें 28 करोड़ महिलाएं शामिल हैंजुड़ चुके हैं तथा इसके माध्यम से अब तक 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है। वहीं 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 27 करोड़ से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए हैं और लगभग 11 लाख परिवारों को 22,000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं गरीबश्रमिक और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए संकट की घड़ी में मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच बनी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारतस्वदेशी C-295 सैन्य विमानरक्षा क्षेत्र की उपलब्धियोंवैज्ञानिक सोच और जनभागीदारी के महत्व पर भी प्रेरक विचार रखे। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने वर्षों तक गरीबों के नाम पर राजनीति कीवहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर सुशासन और जनकल्याण की नया आदर्श स्थापित किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी