मोदी सरकार की योजनाओं से लाखों हाथों को मिला काम - विधायक माहेश्वरी

छोटे उद्यमी बने आत्मनिर्भर भारत की रीढ़

मोदी सरकार की योजनाओं से लाखों हाथों को मिला काम - विधायक माहेश्वरी

छोटे उद्यमी बने आत्मनिर्भर भारत की रीढ़

राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की वास्तविक शक्ति देश के करोड़ों सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमईहैं। ये छोटे उद्योग केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित नहीं कर रहेबल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने छोटे उद्यमियोंमहिलाओं और पारंपरिक कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं लागू की हैंजिनसे स्वरोजगार और उद्यमिता को नई गति मिली है।

विधायक माहेश्वरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजनास्टैंड अप इंडियापीएम स्वनिधि और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाओं ने लाखों युवाओंमहिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए वित्तीय सहायता तथा नए अवसरों के द्वार खोले हैं। वहीं क्रेडिट गारंटी योजना और उद्यम पंजीकरण जैसी पहलों ने व्यवसाय शुरू करने और उसका विस्तार करने की प्रक्रिया को पहले की तुलना में कहीं अधिक सरलपारदर्शी और सुगम बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार भी सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने और उन्हें राहत प्रदान करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने छोटे कारोबारियों को विकास की मुख्यधारा में लाकर उन्हें सम्मान, वित्तीय सहयोग और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है। विधायक दीप्ति ने विश्वास व्यक्त किया कि सशक्त एमएसएमई क्षेत्र ही विकसित भारत और विकसित राजस्थान के निर्माण का सबसे मजबूत आधार बनेगा।

टिप्पणियाँ