राजस्थान के विकास, सुशासन और संगठन सुदृढ़ीकरण के संकल्प के साथ भाजपा विधायक दल की बैठक सम्पन्न
राजस्थान के विकास, सुशासन और संगठन सुदृढ़ीकरण के संकल्प के साथ भाजपा विधायक दल की बैठक सम्पन्न
बैठक के दौरान राजस्थान से राज्यसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनियाँ एवं डॉ. अलका गुर्जर का विधायक दल की ओर से आत्मीय अभिनंदन किया गया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार सहित विधायक दल के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। विधायक दीप्ति ने कहा कि दोनों प्रत्याशी अनुभवी, समर्पित एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध नेता हैं, जो राजस्थान की आवाज़ को राज्यसभा में प्रभावी ढंग से रखने में सक्षम होंगे।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सेवा, सुशासन और विकास के माध्यम से प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे जिहादी दुष्प्रचार एवं भ्रमपूर्ण राजनीति के विरुद्ध जन-जागरण आवश्यक है।
इसी क्रम में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अजेय कुमार के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा सेवा, सुशासन एवं विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

%20Shri%20Ajey%20Kumar.jpeg)

%20Shri%20Ajey%20Kumar.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें