मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को दी अभूतपूर्व गति - विधायक माहेश्वरी
मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को दी अभूतपूर्व गति - विधायक माहेश्वरी
राजसमंद । विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने आधारभूत ढांचे के विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में जहां देश का वार्षिक इंफ्रास्ट्रक्चर बजट दो लाख करोड़ रुपये से कम था, वहीं आज यह बढ़कर 12.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह वृद्धि विकसित भारत के निर्माण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विधायक माहेश्वरी ने कहा कि सड़क, रेल, हवाई और शहरी परिवहन के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क 91,287 किलोमीटर से बढ़कर 1,46,566 किलोमीटर तक पहुंच गया है। देशभर में 164 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है तथा रेल सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए 3,600 रूट किलोमीटर पर कवच प्रणाली लागू की गई है। इसके अलावा एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर 164 हो गई है और मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 1,100 किलोमीटर से अधिक तक पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गतिशक्ति मास्टर प्लान, डिजिटल इंडिया अभियान, यूपीआई और डिजिटल भुगतान व्यवस्था ने देश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान की है। ऊर्जा, डिजिटल और भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत तालमेल भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस शासन में जिन क्षेत्रों की लंबे समय तक उपेक्षा हुई, उन्हें मोदी सरकार ने प्राथमिकता देकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। आज देश में तेज, पारदर्शी और जनहितकारी विकास का नया दौर दिखाई दे रहा है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें