नशा तस्करों पर मोदी सरकार का प्रहार लगातार जारी - विधायक माहेश्वरी
नशा मुक्त भारत बना जन आंदोलन
नशा तस्करों पर मोदी सरकार का प्रहार लगातार जारी - विधायक माहेश्वरी
नशा मुक्त भारत बना जन आंदोलन
राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ 'नशा मुक्त भारत अभियान' आज एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। देशभर में 26 करोड़ से अधिक लोगों तक जागरूकता अभियान पहुंच चुका है, जबकि 9.5 करोड़ से अधिक युवाओं और 6.5 करोड़ से अधिक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बना दिया है। विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा समुदायों में निरंतर जनजागरण कार्यक्रम संचालित कर समाज को नशामुक्त बनाने का व्यापक प्रयास किया जा रहा है।
विधायक माहेश्वरी ने कहा कि मोदी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस नीति' के कारण देशभर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों पर लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2024 में ही 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए, जो सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रभावी कार्रवाई का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' प्रारंभ कर नशे के कारोबार पर निर्णायक प्रहार किया है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियां संगठित अपराधियों और तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने का कार्य कर रही हैं।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकार नशे के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाकर समाज और राष्ट्र के भविष्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से आह्वान किया कि वे नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें