गुरुदेव का स्नेह और मार्गदर्शन जीवन का अमूल्य संबल - माहेश्वरी

राजसमंद विधायक ने संत श्री अवधेशानन्द चैतन्य गिरि जी महाराज का प्राप्त किया पावन सान्निध्य

गुरुदेव का स्नेह और मार्गदर्शन जीवन का अमूल्य संबल - माहेश्वरी

राजसमंद विधायक ने संत श्री अवधेशानन्द चैतन्य गिरि जी महाराज का प्राप्त किया पावन सान्निध्य

राजसमंद गुरु पूर्णिमा के पूर्व दिवस पर श्री सूरजकुंड धाम (कुम्भलगढ़के ब्रह्मचारीपरम तेजस्वी संतपूज्य एवं श्रद्धेय श्री अवधेशानन्द चैतन्य गिरि जी महाराज का विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के उदयपुर आवास पर पावन आगमन हुआ। इस अवसर पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने अपने परिजनों सहित पूज्य गुरुदेव के दिव्य दर्शन कर उनके पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया। श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण में गुरुदेव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के आध्यात्मिक विचारधर्मसंस्कृति एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित प्रेरणादायी उपदेश समाज को सत्यसेवासदाचार और राष्ट्रहित के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि संतों का सान्निध्य व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकताआत्मबल तथा लोककल्याण के प्रति समर्पण की भावना का संचार करता है। गुरुदेव का आशीर्वाद प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को नई ऊर्जा एवं आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु न केवल ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैंबल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सही दिशा एवं मार्गदर्शन देकर समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा भी देते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धाकृतज्ञता और समर्पण व्यक्त करने का पावन अवसर है।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने परम पूज्य श्री अवधेशानन्द चैतन्य गिरि जी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि गुरुदेव का स्नेहआशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बना रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी