ग्रामीण विकास को नई गति: अम्बामाता–रघुनाथपुरा मार्ग का लोकार्पण

₹1.40 करोड़ की सड़क ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करेगी सशक्त

ग्रामीण विकास को नई गतिअम्बामाता–रघुनाथपुरा मार्ग का लोकार्पण

₹1.40 करोड़ की सड़क ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करेगी सशक्त

राजसमन्द राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि अच्छी सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी होती हैं और प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में उन्होंने राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र के अम्बामाता–रघुनाथपुरा मार्ग पर जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफटीयोजना के अंतर्गत ₹1.40 करोड़ की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षितसुगम एवं सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करने के साथ ग्रामीण विकास को नई दिशा देगी।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि सड़क निर्माण से किसानोंविद्यार्थियोंव्यापारियों तथा आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे कृषि उपज के परिवहनव्यापारिक गतिविधियोंशिक्षा एवं दैनिक आवागमन को गति मिलेगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ आधार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं का सशक्तीकरण ही समग्र ग्रामीण विकास का आधार है और राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वह निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्रामवासियों द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागतस्नेह एवं अभिनंदन के लिए सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और विकास के प्रति सकारात्मक सहयोग से क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में राजसमन्द पंचायत समिति पूर्व प्रधान अरविंद सिंह राठौड़मण्डल अध्यक्ष हमेर सिंह बल्लापूर्व मण्डल अध्यक्ष मुकेश जोशी एवं पर्वत सिंह आशियामण्डल महामंत्री हिम्मत सिंह चुंडावत एवं डाल चंद्र गायरीप्रताप तेलीसुनील साहूराजू जोलाईनानालाल तेली (केलवा), रमेश लोहार (उपसरपंचधायला), शिवशंकर पालीवालमिट्ठू दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य ग्रामवासीयुवा बंधुविभागीय अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी