जन सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्रवासियों को होगा लाभ - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद में विकास कार्यों को मिली नई गति

जन सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्रवासियों को होगा लाभ - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद में विकास कार्यों को मिली नई गति 

राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के द्वारिका नगरगोविंद नगर तथा सनवाड़ क्षेत्र में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और सुनियोजित विकास के माध्यम से राजसमंद को आधुनिक एवं सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

द्वारिका नगर एवं गोविंद नगर में विधायक विकास निधि तथा नगर परिषद राजसमंद के सहयोग से अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें विधायक विकास निधि से ₹10 लाख की लागत से द्वारिका नगर में प्रथम तल पर हॉल निर्माणनगर परिषद द्वारा ₹21.50 लाख की लागत से द्वारिका नगर में उद्यान विकास तथा ₹10 लाख की लागत से गोविंद नगर में उद्यान विकास कार्य प्रमुख हैं। 

विधायक दीप्ति ने कहा कि इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों को सामाजिकसांस्कृतिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सनवाड़ क्षेत्र में भी विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया। इनमें विधायक विकास निधि से श्री भवानी माताजी मंदिर परिसर में ₹5 लाख की लागत से सराय विस्तार कार्यनगर परिषद द्वारा ₹17 लाख की लागत से सहकारी समिति से आर.केविद्यालय तक नाला निर्माण, ₹5 लाख की लागत से पनघट निर्माण एवं स्थापनाडीएमएफटी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा ₹30 लाख की लागत से धोलीखान रोड पर सड़क एवं सीसी रोड निर्माण, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (जनता क्लिनिकका उद्घाटन तथा डीएमएफटी योजना के अंतर्गत आर.केराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ₹30 लाख की लागत से अतिरिक्त कक्षा कक्षदो शौचालय एवं चारदीवारी निर्माण कार्य प्रमुख रहे।

उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में स्वास्थ्यशिक्षास्वच्छता और आधारभूत अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने शहरी सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया तथा सेपक टकरॉ एवं विद्यालय योग की प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। 

उन्होंने क्षेत्रवासियोंमातृशक्ति एवं युवाओं द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागतस्नेह और सम्मान के लिए सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि जनसहयोग से राजसमंद विकास के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी