खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सशक्त माध्यम - विधायक माहेश्वरी
उरी एवं नया खेड़ा बिनोल में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सशक्त माध्यम - विधायक माहेश्वरी
उरी एवं नया खेड़ा बिनोल में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय उरी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नया खेड़ा बिनोल में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (सत्र 2026–27) के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दी तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार एवं आयोजकों की सराहना की।
इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त पाठशाला हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा स्वस्थ जीवनशैली का विकास होता है।
विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करती हैं और उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानने एवं निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देते हुए विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पूरी निष्ठा, समर्पण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजकों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं समस्त विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।
समारोह के दौरान मण्डल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, मातृशक्ति, युवा एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें