साकेत साहित्य संस्थान, राजसमंद की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

गुरु पूर्णिमा पर कवियों ने गुरु महिमा का किया बखान

साकेत साहित्य संस्थान, राजसमंद की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न 

गुरु पूर्णिमा पर कवियों ने गुरु महिमा का किया बखान

राजसमंद। साकेत साहित्य संस्थान, राजसमंद की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को सायं 4:30 बजे सूचना केंद्र, राजसमंद में संस्था की जिलाध्यक्ष *वीणा वैष्णव* की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार *डॉ. मनोहर लाल श्रीमाली* उपस्थित रहे। तत्पश्चात संस्थान अध्यक्ष वीणा वैष्णव द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

महासचिव कमल अग्रवाल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए अधिकांश कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया।

गोष्ठी में उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव ने "स्वागत करो समापन का, जैसे किया उद्घाटन का" , बख्तावर सिंह चुण्डावत 'प्रीतम' ने "आजा मारा कृष्ण कन्हैया, याद सतावे रे", लक्ष्मी नारायण पालीवाल 'सुन्दरचा' ने पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा जी आचार्य पर कविता, प्रेमलता चौरड़िया ने गुरु महिमा ,साहित्य प्रमुख कुसुम अग्रवाल ने "गुरुवर हमको ज्ञान दीजिए, विद्या का वरदान दीजिए", गोष्ठी सह प्रभारी डॉ. सम्पत लाल रेगर ने "गुरु आशीष मुझे मिल जाए", डॉ. देवकी नंदन नंदवाना ने गुरु पूर्णिमा पर गुरु के महत्व पर विचार एवं कविता "सुरक्षित सब कुछ हल्का है", प्रेमशंकर पालीवाल ने गुरु महिमा व उनके प्रति समर्पित गीत, डॉ. मनोहर श्रीमाली ने "नित रोज गुरुदेव का ध्यान धरूं हूँ" , अध्यक्ष वीणा वैष्णव ने "तिमिर पुंज की इस नगरी में" , गोष्ठी प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने "या देखो हल्दीघाटी है राणा रे" और महासचिव कमल अग्रवाल ने  "जिस देश की स्कूलों की छत टपकती हो" आदि भावपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत की। उपाध्याय नारायण सिंह राव ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के महासचिव कमल अग्रवाल , सहसचिव कुमार दिनेश अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए साहित्य और समाज में गुरु के योगदान को स्मरण किया।

इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी संस्थान मीडिया प्रभारी अन्नू राठौड़ "रुद्रांजली "ने दी। अंत में अध्यक्ष वीणा वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी