12 वर्षों में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान बना रहा भारत - विधायक माहेश्वरी

12 वर्षों में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान बना रहा भारत - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। शिक्षा से स्वास्थ्य, किसान से युवा, महिला से बुजुर्ग तथा इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तक, केंद्र सरकार की नीतियों का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाना रहा है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आज देश की विकास यात्रा की महत्वपूर्ण पहचान बन चुका है।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता इस परिवर्तन का विशेष रूप से महत्वपूर्ण उदाहरण है। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी पहलों के माध्यम से देश ने रक्षा उत्पादन और स्वदेशी तकनीक के विकास को गति दी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रक्षा उत्पादन वर्ष 2014-15 के ₹46,429 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025-26 में ₹1.78 लाख करोड़ पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि भारत के रक्षा निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2013-14 में ₹686 करोड़ के रक्षा निर्यात की तुलना में वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर ₹38,424 करोड़ हो गया। यह उपलब्धि स्वदेशी उद्योग, अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है। इससे भारत की रक्षा जरूरतों को देश में पूरा करने के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भारतीय रक्षा उत्पादों की पहुंच भी बढ़ी है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास का यह मॉडल केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि सशक्त नागरिक, सक्षम भारत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के साथ देश के युवाओं, उद्यमियों और उद्योगों के लिए नए अवसर भी तैयार कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी