17 सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ - विधायक माहेश्वरी
विधायक ने किया आह्वान
17 सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ - विधायक माहेश्वरी
विधायक ने किया आह्वान
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर आमजन से ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगभग 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयासों की यात्रा प्रेरणादायी रही है। उनके नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के अनेक क्षेत्रों में नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे तक प्रत्येक परिवार अपने घर में एक दीपक जलाकर उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त करे। ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के प्रति देशवासियों की आत्मीयता और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की सामूहिक कामना का प्रतीक होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को देश के विकास का व्यापक लक्ष्य बनाया है। उनके नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के अवसर, बुनियादी ढांचे के विस्तार, डिजिटल प्रगति और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र-निर्माण की इस यात्रा में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राजसमंद सहित प्रदेशवासियों से अपील की कि वे 17 सितंबर की शाम अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट करें और विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करने में सहभागी बनें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें