सेवा और संवेदना की मिसाल, सेंट पॉल्स के विद्यार्थियों ने जुटाए ₹83,780

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए विद्यार्थियों की अनोखी पहल

सेवा और संवेदना की मिसाल, सेंट पॉल्स के विद्यार्थियों ने जुटाए ₹83,780

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए विद्यार्थियों की अनोखी पहल

राजसमंद। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजसमंद के विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना की प्रेरणादायी मिसाल पेश करते हुए थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए ₹83,780 की राशि एकत्रित की।

प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित फंड रेज़िंग कार्यक्रम के माध्यम से जुटाई गई यह राशि सर्च फाउंडेशन को प्रदान की गई, जो पिछले 25 वर्षों से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों तथा गरीब, वंचित और अनाथ बच्चों के लिए सेवा कार्य कर रहा है। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों का खून नहीं बनता और उनके लिए समय-समय पर खून की व्यवस्था करनी होती हैं।

अधिकांश थैलेसीमिक बच्चे पर्याप्त भोजन और दवाइयों के अभाव में असमय मौत के शिकार बनते हैं। सर्च फाउंडेशन संस्था 1999 से इन बच्चों के चिकित्सा ,टीकाकरण, शिक्षा और पुनर्वास के लिए कार्यरत है। विद्यार्थियों ने अपने बचत के पैसों से, परिवार और पड़ोस के लोगों से धन राशि एकत्र कर कुल तिरासी हज़ार सात सौ अस्सी रुपये देकर जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए एक अनूठी पहल की है।

विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों की यह पहल केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि करुणा, सेवा और जिम्मेदार नागरिकता का सुंदर संदेश है। उन्होंने साबित किया कि छोटे-छोटे हाथ जब सेवा के लिए आगे बढ़ते हैं, तो किसी के जीवन में बड़ी उम्मीद और मुस्कान ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के कुछ शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में सर्च फाउंडेशन को - ऑर्डिनेटर मिस रीना को इस सेवा कार्य हेतु 83780 रूपये भेंट किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी