"विकास का ट्रिपल इंजन" के नारे के साथ विधायक माहेश्वरी ने किया सघन जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया सघन जनसंपर्क

"विकास का ट्रिपल इंजनके नारे के साथ विधायक माहेश्वरी ने किया सघन जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया सघन जनसंपर्क

राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने नगर निकाय चुनाव प्रचार अभियान में सहभागिता करते हुए विभिन्न वार्डों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने वार्ड संख्या 44 से मुरली भोईवार्ड 39 से भैरूलाल मालीवार्ड 40 से कैलाश पुरोहितवार्ड 43 से दिनेश पालीवालवार्ड से चेतन कुमावतवार्ड से सुरेंद्र गाडरीवार्ड से कैलाश निष्कलंकवार्ड 30 से इलमुद्दीन पठानवार्ड 31 से अंजना ललित खटीकवार्ड 15 से सुलोचना कुमावतवार्ड 33 से महिप सिंह चारण एवं वार्ड 45 से दिनेश कुमावत के पक्ष में मतदाताओं से सीधा संवाद कर समर्थन का आह्वान किया।

जनसंपर्क के दौरान विधायक माहेश्वरी ने कहा कि "देश में भाजपाराज्य में भाजपानिकाय में भाजपाके संकल्प के साथ अब राजस्थान में विकास का ट्रिपल इंजन दौड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तीनों स्तर पर एक ही सोच और नीति की सरकार होती हैतभी विकास कार्यों को गति मिलती है और जनहित की योजनाएं धरातल पर प्रभावी ढंग से उतरती हैं।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि राजसमंद के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड की जनता के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा स्वच्छतासड़कपेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी