वत्स द्वादशी पर्व पर विधायक माहेश्वरी ने की गौमाता एवं गौवत्स की पूजा-अर्चना
गोवंश संरक्षण का दिया संदेश
वत्स द्वादशी पर्व पर विधायक माहेश्वरी ने की गौमाता एवं गौवत्स की पूजा-अर्चना
गोवंश संरक्षण का दिया संदेश
राजसमंद। वत्स द्वादशी (बछ बारस) के पावन पर्व पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने क्षेत्र की माताओं-बहनों के साथ गौमाता एवं गौवत्स की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि की मंगलकामना की।
इस अवसर पर विधायक माहेश्वरी ने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति में संतान के दीर्घायु होने की मंगलकामना एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए गौमाता एवं गौवत्स की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आस्था का पावन पर्व हमें ममता, करुणा, सेवा और जीवमात्र के प्रति संवेदना का संदेश देता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर सब मिलकर गोवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा का संकल्प लें, जिससे हमारी सांस्कृतिक परंपराएं भी सुरक्षित रहें और समाज में सेवा-भाव भी सुदृढ़ हो।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने अपने संदेश में कहा कि गौमाता की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे तथा समस्त विश्व का कल्याण हो एवं सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो। उन्होंने अंत में समस्त क्षेत्रवासियों को वत्स द्वादशी (बछ बारस) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लेकर आए।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें