राजसमंद में भाजपा की प्रचंड लहर- विधायक माहेश्वरी
विधायक ने किया सघन जनसंपर्क
राजसमंद में भाजपा की प्रचंड लहर- विधायक माहेश्वरी
विधायक ने किया सघन जनसंपर्क
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने आज विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाते हुए नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया।
उन्होंने वार्ड 8 से सुरभि सुनील पालीवाल, वार्ड 9 से चंपालाल कुमावत, वार्ड 11 से सुंदर कुंवर, वार्ड 12 से कुलदीप सिंह गौरव, वार्ड 14 से खुश कमल कुमावत, वार्ड 17 से तारा देवी पुर्बिया, वार्ड 25 से मोहन कुमावत, वार्ड 26 से मधु चोरड़िया, वार्ड 27 से चंचल अटवाल, वार्ड 28 से विकास पालीवाल, वार्ड 29 से कृष्ण कुमार अग्रवाल तथा वार्ड 35 से धीरज पुरोहित के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क किया।
उन्होंने कहा कि जनता के अटूट स्नेह एवं विश्वास से स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि राजसमंद में भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन की प्रचंड लहर चल रही है।
विधायक माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है, इसी कारण जनता का अटूट विश्वास पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ नगर परिषद में भी विकास कार्यों को गति देकर राजसमंद के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी पांच वर्षों में राजसमंद एक सुव्यवस्थित एवं समग्र रूप से विकसित स्मार्ट शहर के रूप में स्थापित होगा, जहां बेहतर सड़क, पेयजल, स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे विकास की इस यात्रा में भागीदार बनते हुए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि राजसमंद के समग्र विकास का संकल्प साकार हो सके।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें