राजसमंद नगर परिषद चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत
विधायक माहेश्वरी ने जताया मतदाताओं का आभार
राजसमंद नगर परिषद चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत
विधायक माहेश्वरी ने जताया मतदाताओं का आभार
राजसमंद। नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेशभर में मिली सफलता के क्रम में राजसमंद नगर परिषद में भी पार्टी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। जनता के अपार विश्वास और आशीर्वाद से हर नगर में कमल खिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं का हृदय से आभार एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और विश्वास की जीत का नया अध्याय है, जिसे राजस्थान की जनता ने अपने मतों से लिखा है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में राजसमंद वासियों ने जिस उत्साह और विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन दिया, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के इस अभूतपूर्व सहयोग के प्रति वे असीम कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करती हैं।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस ऐतिहासिक जनादेश से प्रेरित होकर राजसमंद के चहुंमुखी विकास, सुशासन और समृद्धि को नई गति दी जाएगी तथा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने गढ़बोर स्थित चारभुजानाथ मंदिर पहुंचकर प्रभु के दर्शन किए और इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रभु चरणों में कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह जीत जनसेवा और विकास कार्यों के प्रति उनके संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करेगी, तथा वे राजसमंद के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें