सौर ऊर्जा से किसानों को मिल रहा दोहरा लाभ, सिंचाई के साथ बढ़ रही आय - विधायक माहेश्वरी

सौर ऊर्जा से किसानों को मिल रहा दोहरा लाभसिंचाई के साथ बढ़ रही आय - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से किसानों के लिए सौर ऊर्जा एक महत्वपूर्ण विकल्प बन रही है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुमके माध्यम से किसानों को सौर कृषि पंप उपलब्ध कराने तथा कृषि पंपों के सौरीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई से किसानों को डीजल पर होने वाले खर्च से राहत मिलती है और सिंचाई के लिए स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ता है। पीएम-कुसुम के तहत स्टैंड-अलोन सौर कृषि पंपों के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर वित्तीय सहायता का प्रावधान है। इससे किसानों पर प्रारंभिक निवेश का बोझ कम करने में मदद मिलती है।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि योजना का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि सौर ऊर्जा केवल सिंचाई का साधन नहींबल्कि किसान की अतिरिक्त आय का माध्यम भी बन सकती है। ग्रिड से जुड़े कृषि पंपों के सौरीकरण के अंतर्गत किसान अपनी सिंचाई आवश्यकता के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करने के बाद बची हुई बिजली को संबंधित डिस्कॉम को बेच सकते हैं। इससे किसान ऊर्जा उपभोक्ता के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादक की भूमिका भी निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का विस्तार किसानों की लागत कम करनेकृषि क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राजस्थान जैसे धूप वाले प्रदेश में सौर ऊर्जा आधारित कृषि की व्यापक संभावनाएं हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी