राजसमंद नगर परिषद में भाजपा की सफलता, जनविश्वास की अभिव्यक्ति - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद नगर परिषद में भाजपा की सफलता, जनविश्वास की अभिव्यक्ति - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। नगर परिषद राजसमंद के सभापति पद पर अनीता पालीवाल के भारी बहुमत से निर्वाचित होने पर राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता राजसमंद की जनता के विश्वास और भारतीय जनता पार्टी के सशक्त संगठन की कार्यक्षमता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभापति पालीवाल के नेतृत्व में नगर परिषद विकास और जनसेवा के कार्यों को नई गति देगी।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा बोर्ड की सफलता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रमनिष्ठा और संगठनात्मक एकजुटता की अभिव्यक्ति है। इस सफलता में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच रहकर पार्टी के विकास और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि राजसमंद का समग्रसंतुलित और योजनाबद्ध विकास भाजपा बोर्ड की प्राथमिकता रहेगा। स्वच्छतासड़कपेयजलजल निकासीप्रकाश व्यवस्थासौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान के निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सुशासनविकास एवं जनकल्याण की नीतियों के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने सभापति अनीता पालीवाल को शुभकामनाएं देते हुए नगर परिषद के नए बोर्ड के सफल कार्यकाल की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी