राजसमंद के सुनियोजित एवं दीर्घकालीन विकास को दें प्राथमिकता - विधायक माहेश्वरी
राजसमंद नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन
राजसमंद के सुनियोजित एवं दीर्घकालीन विकास को दें प्राथमिकता - विधायक माहेश्वरी
राजसमंद नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन
राजसमंद। राजसमंद नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति के पदभार ग्रहण समारोह में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने उपस्थित होकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने नगर परिषद के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए जनसेवा को समर्पित सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि नवनिर्वाचित पार्षदों के समक्ष राजसमंद शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनआकांक्षाओं को धरातल पर साकार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्षदों से अपने वार्ड के नागरिकों से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आगामी पाँच वर्षों में राजसमंद के सुनियोजित, समग्र एवं दीर्घकालीन विकास को केंद्र में रखकर कार्य किया जाना चाहिए। शहर की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थायी एवं बड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि राजसमंद को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त शहर के रूप में नई पहचान मिल सके।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सभापति, उपसभापति एवं सभी पार्षदों को पुनः बधाई देते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। समारोह में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक, पूर्व सभापति एवं उपसभापति, जिला पदाधिकारी, पूर्व प्रधान, मंडल पदाधिकारी, नगर परिषद के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें