अंत्योदय के संकल्प के साथ विकसित राजस्थान की दिशा में बढ़ रहा प्रदेश - विधायक माहेश्वरी

अंत्योदय के संकल्प के साथ विकसित राजस्थान की दिशा में बढ़ रहा प्रदेश - विधायक माहेश्वरी

जयपुर। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा एवं सुशासन की 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के उपलक्ष्य में दादिया, जयपुर में आयोजित ‘सेवा संकल्प सभा’ में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सहभागिता कर प्रदेश के विकास और जनकल्याण के संकल्प को मजबूती देने का आह्वान किया। सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान में विकास को नई गति देने के उद्देश्य से ₹2,636 करोड़ की लागत के 929 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाना प्रदेश सरकार की विकास प्राथमिकताओं को दर्शाता है। साथ ही, विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के 36 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹400 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचाना सुशासन और जनसेवा की महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के विचार को आधार बनाकर प्रदेश सरकार समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर नगर निकाय चुनावों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई तथा आगामी पंचायत चुनावों के लिए प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी