पंचायती राज चुनाव में भाजपा को मिलेगा जनता का पूर्ण विश्वास - विधायक माहेश्वरी

पंचायती राज चुनाव में भाजपा को मिलेगा जनता का पूर्ण विश्वास - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन और भारी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में विकास और सुशासन को नई गति मिली है। इसी विश्वास के साथ ग्रामीण जनता भी भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त करेगी।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पंचायती राज चुनाव में पूर्ण निष्ठासमर्पण और सेवाभाव के साथ जनता के बीच कार्य कर रहे हैं। पार्टी का उद्देश्य गांव-गांव तक सुशासनपारदर्शिता और विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कपेयजलबिजलीशिक्षास्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार के बाद अब पंचायती राज संस्थाओं में भी भाजपा को जनता का विश्वास मिलने से विकास कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। ट्रिपल इंजन सरकार के माध्यम से गांवों में विकास की नई संभावनाओं का शुभारंभ होगा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी एकजुटता के साथ जनसेवा और संगठन को मजबूत करने में जुटेंताकि राजसमंद सहित पूरे राजस्थान के गांवों में विकास का कमल खिले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकास की आधारशिला - विधायक माहेश्वरी