विधायक माहेश्वरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात
जनसेवा, संगठन सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर हुआ सार्थक संवाद
विधायक माहेश्वरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात
जनसेवा, संगठन सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर हुआ सार्थक संवाद
जयपुर। राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आत्मीय एवं सार्थक मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया।
इस अवसर पर आयोजित “जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता संवाद” कार्यक्रम में विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को अधिक सशक्त बनाने, जनसेवा के कार्यों को प्रभावी गति देने तथा आमजन से निरंतर संवाद एवं जुड़ाव बनाए रखने से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान राजसमंद विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित एवं विकास के विषयों तथा आमजन के कल्याण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी सार्थक चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को संगठन एवं सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंचाना भी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों को नई गति प्रदान करने के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर जनसंपर्क और समन्वय आवश्यक है।
इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं प्रेमचन्द बैरवा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनियां एवं हरीश द्विवेदी, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सह-प्रभारी कविता पाटीदार एवं कुलजीत सिंह चहल सहित मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें